Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार के बरेली संस्करण में श्रम विभाग ने मारा छापा

कर्मचारियों ने लिखकर दिया कि उन्हें नहीं मिला मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ, महाप्रबन्धक ने बुलाई आपात बैठक

माननीय सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए श्रम आयुक्त कार्यालय की टीम ने कानपुर में अमर उजाला के कार्यालय में छापा मारने के बाद गुरुवार को बरेली में हिंदुस्तान के कार्यालय में छापा मारा। सूत्र बताते हैं कि भारी लाव-लश्कर के साथ पहुंची श्रम विभाग की टीम ने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात 50 से ज्यादा कर्मचारियों से एक फ़ार्म भरवाया जिस पर लिखा था आपको मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ मिल रहा है या नहीं। कुछ और जानकारी भी मांगी गयी थी।

सूत्र बताते हैं कि अधिकाँश साथियों ने लिखकर दे दिया कि उन्हें मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार वेतन और एरियर नहीं मिला है। इस दौरान प्रबन्धन में हड़कंप मचा रहा। प्रबन्धन ने कुछ कागजातों को अपने पास भी रखने का प्रयास किया। इस टीम की छापेमारी और कर्मचारियों की तरफ से सच्चाई बताने पर यहाँ महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह ने एक अर्जेन्ट बैठक भी बुलाई।

एक खबर ये भी आ रही है कि हिन्दुस्तान प्रबन्धन ने एक गरीब वाचमैन पर ये कहते हुए गाज गिराकर उसे नौकरी से निकाल दिया कि इस टीम को तुमने अंदर कैसे आने दिया। फ़िलहाल सच्चाई बताकर हिंदुस्तान बरेली के कर्मचारियों ने वाकई बधाई का काम किया है। दूसरे अखबार के साथी भी श्रम आयुक्त कार्यालय की टीम के आने पर सच सच लिखकर दें कि उन्हें मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ नहीं मिला है। फिर देखते हैं मैनेजमेंट कब तक झूठ पर झूठ बोलता है। जागो साथियों, क्रान्ति करो। अपने उज्जवल भविष्य के लिए। आपके साथ सुप्रीमकोर्ट है। डरें बिलकुल नहीं।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
9322411335

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन