Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन टाउनहॉल में बेहद असरदार प्रदर्शन किया!

प्रकाश के रे-

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन टाउनहॉल में बेहद असरदार प्रदर्शन किया है. रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में वे अभी सबसे आगे हैं और इस कार्यक्रम के बाद उनकी रेटिंग में और उछाल आयेगा. सीएनएन होस्ट कैटलन कॉलिन्स उन्हें पिन डाउन करने में पूरी तरह नाकाम रहीं.

हालाँकि राष्ट्रपति चुनाव लगभग डेढ़ साल दूर है और इस दौरान बहुत सारा प्रचार अभियान चलेगा, लेकिन इस टाउनहॉल ने ट्रंप को बड़ा एडवांटेज दे दिया है. सबसे अहम बात यह है कि सीएनएन ने उन्हें उन ढेर सारी वोटरों तक भी पहुँचा दिया है, जो आम तौर पर ट्रंप के वोटर या समर्थक नहीं हैं.

अभी दोनों दलों में कोई भी उम्मीदवार (जिनके नाम घोषित हैं या चर्चा में हैं) ट्रंप के बराबर नज़र नहीं आता है. कुछ विश्लेषक इस टाउनहॉल को लेकर यह भी कह रहे हैं कि ट्रंप शेर की माँद में घुसे और शेर को खाँ गये.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन