Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या मोदी को भाजपा में अलग-थलग करने की शुरुआत हो चुकी है?

संदीप सिंह-

भाजपा के भीतर मोदी हटाओ मुहिम शुरू हो चुकी है। संघ के एक बड़े नेता को मोदी विरोधी भाजपा नेताओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई है। संघ का एजेंट जल्द ही आडवाणी, जोशी, राजनाथ, गडकरी, योगी, रमन सिंह, शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, मुख़्तार नकवी, शाहनवाज हुसैन के अलावे यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से मिलेंगे। अभियान की शुरुआत हो चुकी है। नवम्बर तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

कर्नाटक में भाजपा को हराने को लेकर जितनी बेचैनी कांग्रेस में थी उससे कहीं ज्यादा बेताबी भाजपा के भीतर भी थी। भाजपा के अंदर एक बड़ा तबका ऐसा है जो इस उम्मीद से है कि कर्नाटक के बाद आगामी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को करारी शिकस्त मिले ताकि मोदी समेत गुजरात गैंग को 2024 की रेस से बाहर किया जा सके।

भाजपा के अंदर हिंदूवादी चेहरे के तौर पर एक विकल्प यूपी वाले बाबा हैं तो दूसरी तरफ विकास पुरूष के रूप में गडकरी का नाम शामिल है। आने वाले दिनों में अगर मोदी भाजपा के भीतर आडवाणी बना दिए जाएं तो हैरान मत होइएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Rinku

    May 17, 2023 at 4:26 pm

    भाई ये काल्पनिक सोच तुम्हारी कल्पना में आती भी कहा से है गजब की समझ है कुछ भी

  2. Rajan Mishra

    May 17, 2023 at 7:03 pm

    Fake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन