Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ऐतना काहें पीते हो भाई!

गुड़गांव: पियक्कड़ी में दिल्ली के एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 18,000 रुपये नकद उस अजनबी के हाथों खो दिए, जो उसके साथ कुछ पेग पीने के लिए आया था।

ग्रेटर कैलाश- II में रहने वाले अमित प्रकाश ने पुलिस को बताया कि मैं बहुत नशे में था और सुभाष चौक पर अपनी कार से बाहर निकल गया, यह भूलकर कि वाहन मेरा अपना है। ऐसा एक अजनबी के कहने पर किया जो मेरी कार में बैठा था।

वह आदमी कार लेकर चला गया, और अमित प्रकाश ने मेट्रो पकड़ा घर के लिए। अगले दिन अमित प्रकाश ने शहर के सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन में संपर्क किया। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, अमित प्रकाश ने कहा कि वह काम के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर लेकफॉरेस्ट वाइन शॉप गया था। नशे की हालत में, मैंने एक शराब की बोतल के लिए 20,000 रुपये का भुगतान किया, जिसकी एमआरपी 2,000 रुपये थी। हालांकि, दुकान के मालिक ने 18,000 रुपये नकद लौटा दिए। उसके बाद, मैं अपनी कार में गया और फिर से पीने लगा। अचानक, एक अजनबी आया और मुझसे पूछा कि क्या वह भी मेरे साथ कुछ ड्रिंक्स के लिए आ सकता है। मैंने उसे बैठाकर पिलाया।

अमित प्रकाश ने कहा कि वह उस आदमी के साथ सुभाष चौक गया। पहुंचने के बाद जब अजनबी ने मुझसे उतरने को कहा तो मैं कार से बाहर निकला। मैंने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के लिए एक ऑटो लिया और घर वापस चला गया। वह भूल गए थे कि वह अपनी कार में थे। अगले दिन मुझे एहसास हुआ कि क्या हुआ था। कार में लैपटॉप मोबाइल फ़ोन नगद था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन