



उत्तर प्रदेश की सियासत में एक हाउस वाइफ से विधायक और फिर योगी सरकार पार्ट वन में मंत्री बनने तक स्वाति सिंह का सियासी सफर बेहद संघर्षमय रहा है.. लखनऊ के सरोजनी नगर से पहली बार विधायक बनीं स्वाति सिंह एक जुझारू नेता के तौर पर आगे आईं और महिलाओं के लिए काम करके बीजेपी में अपनी अलग पहचान बनाईं।
2022 में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रही स्वाति सिंह को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया, लेकिन स्वाति सिंह ने हार नहीं मानी और पार्टी व संगठन के लिए काम करती रहीं।
राष्ट्रीय चैनल न्यूज़ इंडिया के एडिटर आशिफ एकबाल से खास बातचीत में उन्होंने पार्टी और कई अहम मसलों पर दिल की बात बेबाकी से कही।

स्वाति सिंह ने कहा कि तीन दशक में पहली बार सरोजनीनगर विधानसभा में कमल खिलाया.. इसके बावजूद टिकट नहीं मिलने से उनके मन कुछ कसक रह गई क्योंकि महिला ट्रेनिंग से संबंधित जो काम कर रही थी उसे आगे नहीं बढ़ा पाई.. फिर भी पार्टी के लिए काम करती रही.. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन जीते हुए कई बार परिवार के लिए त्याग करना पड़ता है.. स्वाति सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी मेरे लिए सोचेगी करेगी उसे बेहतर मानकर स्वीकार करूँगी…
2024 की तैयारियों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वो पार्टी है जो चुनाव से पहले और बाद में तैयार रहती है कि अब क्या करना है। बीजेपी खुद के लिए नहीं बल्कि प्रदेश और देश के लिए काम करती है.. यही वजह है कि सभी के मन में बीजेपी के लिए भरोसा और सम्मान है.. मुझे लगता है कि पार्टी ने मेरे लिए कुछ अच्छा सोचा होगा..
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता एक भी दिन घर नहीं बैठते.. सभी कार्यकर्ता चुनाव के अगले ही दिन से भविष्य की योजनाओं पर काम करने में जुट जाते हैं ..इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी सभी सदैव पार्टी की नीतियों की लिए काम करने में लगे रहते हैं.. इसी का नतीजा है कि पार्टी लगातार देश में अच्छा कर रही है.. क्योंकि हम हारी और जीती सभी सीटों पर स्ट्रेटजी बनाकर काम करते हैं।
कोविड काल पर एक अहम सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता सभी ने महामारी के दौर में घरों से निकलकर काम किया ..जिसे जो बना लोगों के लिए खुलकर काम किया..उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकता कोविड महामारी के दौर में आम लोगों की सेवा के लिए बाहर नहीं निकले..लेकिन हमारी पार्टी लगातार जनसेवा में लगी रही..
स्वाति सिंह ने समाजवादी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर बेबाकी से कहा कि सपा में लोग घर में बैठकर ट्वीटर पर काम करते हैं, बीजेपी लोगों के लिए काम करती है..इसका नतीजा ये हुआ कि हमारी पार्टी ने 2022 में भी यूपी में अच्छा परफॉमेंस दिया..स्वाति सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने सरकार की नीतियों को बखूबी लागू किया.. लिहाजा 2024 में भी रिजल्ट हमारे फेवर में होगा।
न्यूज़ इंडिया के एडिटर आशिफ एकबाल ने जब 2022 में टिकट कटने के बारे में पूछा कि जब दूसरी बार विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने स्वाति ने कहा कि मैं पार्टी की एक छोटी कार्यकर्ता हूं..पार्टी ने जो सोचा है, मैं उसके साथ हूं ..लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि मुझे दु:ख तो हुआ..लेकिन पार्टी ने हमे काफी कुछ दिया..आज मैं जो भी हूं वो बीजेपी की वजह से ही हूं .. मगर मेरे कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर गुस्सा था।
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद फिक्रमंद है ..लिहाजा महिलाएं सशक्त हुई है.. उन्होंने कहा कि महिला के लिए शौचालय योजना को इज्जत घर का नाम दिया गया..वाति सिंह ने कहा आयुष्मान योजना से लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है..साथ ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना का लाभ देश की महिलाओं को मिल रहा..इसी का नतीजा है कि महिलाएं घरों से बाहर निकलकर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं.. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को जाता है ।
स्वाति सिंह ने प्रियंका गांधी पर पूछे गए सवाल पर बड़े ही साफगोई से कहा कि बीजेपी ने मेरी जैसी बेटी को एक अहम स्थान दिया..इसी वजह से कांग्रेस परिवार की बिटिया को आज उनकी पार्टी में स्थान मिला है..नहीं तो कांग्रेस में महिलाओं को तरजीह नहीं दी जाती थी..लिहाजा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण पर भी काम करना शुरू किया और अपनी बेटी को आगे लाई..स्वाति सिंह ने कहा कि बीजेपी में कभी भी महिलाओं को दबाया नहीं जाता है इसी वजह से मुझे ऐसी पहचान मिली है..वर्ना 2017 से पहले मुझे कोई जानता तक नहीं था।
2017 में पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया..2022 में जब टिकट कटा तो मैंने पूरी परिपक्वता के साथ काम किया और पार्टी और संगठन के लिए काम करती रही..स्वाति सिंह को भरोसा है कि पार्टी उनकी सेवा और त्याग को ध्यान में रखेगी..जब 2024 में लोकसभा चुनाव में टिकट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे वो बखूबी निभाएंगी और पार्टी के आम कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में कोई कोताही नहीं करेंगी ।….
पूरा इंटरव्यू न्यूज़ इंडिया चैनल पर प्रसारित हुआ जिसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है, क्लिक करें-
https://www.youtube.com/live/GvvRo6ZMWAg?feature=share


