Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत अपडेट सैटेलाइट चैनल की लॉन्चिंग जल्द

नोएडा : मीडिया जगत में एक और राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। भारत अपडेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले जल्द “भारत अपडेट” नाम से राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल लॉंच होगा। भारत अपडेट न्यूज़ चैनल का सेटअप नोएडा में बनकर लगभग तैयार हो चुका है।

भारत अपडेट न्यूज़ चैनल देश के कोने कोने में रिपोर्ट्स की टीम बनाएगा जो हर समस्या को देश के सामने रखेगा ताकि हर समस्या का समाधान हो। हर उस ख़बर को सामने लाये जो हर देशवासी को सुननी और देखनी जरूरी है। भारत अपडेट न्यूज़ चैनल सीधी व साहसिक पत्रकारिता के लिए खड़ा होगा। भारत अपडेट न्यूज़ टीम की यह कोशिश होगी कि वह हर दर्शक की उम्मीदों पर खरा उतरे।

चैनल उन खबरों को लोगों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएगा जो खबरिया चैनल नहीं दिखा पाते हैं. रिपोर्टर्स के माध्यम से न्यूज चैनल छोटे-छोटे शहरों और गांवों की महत्वपूर्ण खबरों को दर्शकों तक पहुंचाएगा. भारत अपडेट न्यूज़ चैनल डीटीएच और मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा, क्योंकि भारत अपडेट की टीम का लक्ष्य हर देशवासी की आवाज बनना है।

भारत अपडेट परिवार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन