Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नार्थ ईस्ट क्रॉनिकल के संपादक लेफ्टीनेंट जनरल (रिटायर्ड) निशिकांत सिंह मणिपुर की तुलना लीबिया, लेबनान, सीरिया और नाइज़ेरिया से कर रहे हैं!

मनोज रैदास-

लेफ्टीनेंट जनरल (रिटायर्ड) निशिकांत सिंह मणिपुर के निवासी हैं। वो अपने आप को भले साधारण इंसान बता रहे हैं लेकिन ऐसा है नही। आप मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। सिंह साहब रिटायरमेंट के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट क्रॉनिकल के वो संपादक हैं।

ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी नाम है। पिछले चुनावों भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने वाले लोगो मे वो प्रमुख हस्ती थे। अब पता नहीं क्या हुआ कि सिंह साहब आज मणिपुर की तुलना लीबिया, लेबनान, सीरिया और नाइज़ेरिया से कर रहे हैं?

जनरल साहब के अनुसार मणिपुर की पुकार कोई सुन नही रहा है। उसके लोगों को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। सिंह साहब उपद्रवियों को जेनेवा समझौते की याद दिला रहे हैं, गोया मणिपुर में दो देशों की सेनाओं में युद्ध चल रहा हो!

आपको क्या लगता है कि भारतीय सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और एक बड़े अखबार समूह के संपादक कहीं भारत सरकार, मणिपुर सरकार को बदनाम तो नही कर रहे हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन