Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री ने कहा- ‘मणिपुर में क़ानून व्यवस्था ख़त्म’

आवेश तिवारी-

मणिपुर में भड़के दंगों के बीच बुरी खबर यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने मंत्रिमंडल का विश्वास खो दिया है, यह बात मंत्री खुद कह रहे।

यह जनता का सरकार पर विश्वास खोने के बाद हुआ है और अब यह सार्वजनिक है।

केंद्रीय मंत्री के घर पर हमला मामूली बात नहीं है। देश के लफंगों, दो टकिया छपरों की वजह से यह मुसीबत आन पड़ी है।

मणिपुर में भाजपा और आतंकी संगठनों के गठजोड़ का गठजोड़ सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुकी आतंकियों के संगठन यूनाइटेड कुकी लिब्रेशन फ्रंट के प्रमुख एस एस हॉपकिप ने एनआईए कोर्ट में चौंका देने वाला एफिडेविट दाखिल किया है।

एफिडेविट में कहा गया है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में उनके संगठन के अलावा अन्य कुकी आतंकियों ने भाजपा के दो विधायकों को विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की थी जिससे मणिपुर में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। यह 2019 के लोकसभा चुनाव में की गई मदद के अलावा है।

सिर्फ इतना ही नहीं यूकेएलएफ ने कोर्ट में कहा है कि हेमंत विश्वा शर्मा और राम माधव ने दो आतंकी संगठनों के साथ इस समझौते की रूपरेखा तैयार की थी जिससे की राज्य में बाद में भाजपा की सरकार बनाने में मदद मिली। मणिपुर में इस बात पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि गणहत्याओं के इस दौर में असम राइफल की तैनाती क्यों की गई है जो कि केवल मूकदर्शक बनकर पूरा खेल देख रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन