Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Care कंपनी से कभी Health Insurance मत लेना!

विशाखा-

सब कुछ कर लेना लेकिन Care कंपनी से कभी Health Insurance मत लेना. मेरे मौसा जी ने भरोसा करके इनकी पॉलिसी ली और जब वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए तो अप्रूवल देने के बाद भी कंपनी ने पैसे देने को मना कर दिया.

कंपनी ने कारण बताया कि वो बीड़ी पीते हैं और ये बात उन्होंने पॉलिसी लेते समय बताई नहीं थी, जबकि हकीकत ये है जब भी मौसा जी की बिल की फाइल केयर कंपनी को भेजी गई इसमें साफ साफ लिखा था कि वो बीड़ी पीते थे, फिर भी उन्होंने Approval दिया.

कंपनी Approval देती गई जिससे परिवार वालों को लगा कि ये लोग पैसे भी दे ही देंगे. पर अभी तक इन्होंने कोई पैसा ही नहीं दिया है. Approval दिया लेकिन पैसा नहीं.

मुजफ्फरनगर के ईवान हॉस्पिटल में मरीज एडमिट है. अस्पताल में लाखों रुपए का बिल है. Care हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पैसे देने को मना कर दिया.अब जो करना है हमें अपनी जेब से करना है.

केयर वालों ने ट्विटर पर कमेंट में रिस्पॉन्स दिया कि हमारी टीम इस पर काम करेगी. पर घंटों बीतने के बाद भी एक बार भी केयर कंपनी वालों ने मरीज या उनके बेटे से संपर्क तक नहीं किया. क्या ही गजब की लापरवाही है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन