Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुभव अवस्थी बने अमर उजाला में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, इस राज्य में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

हरदोई में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत रहे अनुभव अवस्थी को अमर उजाला ने करीब 20 महीने के कार्यकाल के बाद मैनेजमेंट ने पदोन्नति देकर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट बना दिया है। अनुभव नई जिम्मेदारी जम्मू एंड कश्मीर अमर उजाला में संभालेंगे।

अनुभव अवस्थी ने पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। कानपुर विश्विद्यालय से शिक्षाशास्त्र में परास्नातक हैं। वर्ष 2009-2010 में अनुभव अवस्थी ने रायबरेली जिले के बछरावां से अमर उजाला में संवाद सूत्र के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।

इसके बाद अनुभव की पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण व दैनिक भास्कर होते हुए फिर अमर उजाला तक पहुंचा। चंडीगढ़ अमर उजाला और पंजाब दैनिक भास्कर में प्रमुख रूप से प्रशासनिक बीट पर अनुभव अवस्थी का दबदबा रहा, कई बडी खबरों को ब्रेक किया।

संवाद न्यूज एजेंसी में पहले कन्नौज फिर बुंदेलखंड और इसके बाद हरदोई में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में अनुभव ने बेहतरीन काम किया। उनकी छवि ईमानदार पत्रकार के रूप में टीम को साथ लेकर अखबार के साथ अधिक से अधिक पाठकों को जोड़ने की रही है जिसमें वह सफल भी रहे हैं।

यही वजह है कि करीब 20 महीने के शानदार कार्यकाल के बाद अनुभव को अमर उजाला ने जम्मू एंड कश्मीर का प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट का तोहफा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन