Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण और अमर उजाला के पत्रकारों-संपादकों के खिलाफ कोर्ट में चलेगा मुकदमा

गोरखपुर : गोरखपुर दैनिक जागरण तथा अमर उजाला के पत्रकार शिवम सिंह व सतीश पांडेय के खिलाफ न्यायालय ने मुकदमा रजिस्टर कर लिया है। इस मामले में दैनिक जागरण गोरखपुर के सिटी इंचार्ज रहे रजनीश त्रिपाठी का नाम भी दर्ज है तथा दैनिक जागरण तथा अमर उजाला गोरखपुर के संपादकों को भी शामिल किया गया है।

तथ्यों व सबूतों के साथ इस मामले को न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने वाले शख्स हैं सत्येंद्र कुमार जो खुद भी एक पत्रकार हैं। सत्येंद्र को ड्रग माफियाओं का स्टिंग आपरेशन कर एक्सपोज़ करने के कारण साजिशन अरेस्ट कर जेल भेजा गया था।

न्यायालय में दर्ज इस मामले में बतौर सबूत 30 पृष्ठों के दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ पेन ड्राइव में कुछ ऑडियो वीडियो संलग्न करते हुए यह दावा किया गया है कि दैनिक जागरण व अमर उजाला के पत्रकारों ने रंजिशन जानबूझकर एक सोची समझी साजिश के तहत एकतरफा खबरों का प्रकाशन किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन