Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बिहार के लाल साहित्यकार मनोज भावुक को बिहार के राज्यपाल ने किया सम्मानित

विश्व स्तर पर भोजपुरी का नाम रोशन करने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार मनोज भावुक को बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जलालपुर प्रखंड के हरपुर शिवालय, सारण (छपरा) में हुए एक कार्यक्रम में ” राज्य गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया। महामहिम ने मनोज भावुक को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भोजपुरी फ़िल्म, साहित्य और वैश्विक स्तर पर भोजपुरी के प्रचार-प्रसार में मनोज भावुक के किये गए योगदान से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया।

मनोज भावुक एक प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, सुप्रसिद्ध कवि एवं टीवी पत्रकार हैं। लगभग एक दशक तक अफ्रीका एवं यूके में बतौर इंजिनियर सेवा देने के बाद मनोज पूरी तरह मीडिया से जुड़ गए और भोजपुरी के लगभग सभी टेलीविजन चैनलों समेत ज़ी टीवी, टाइम्स नाउ, न्यूज 18 आदि चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। आप जी टीवी के लोकप्रिय रियालिटी शो सारेगामापा (रीजनल) के प्रोजेक्ट हेड रहे हैं। कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। टीवी एंकर और अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक हैं। आपने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में हिंदी के विश्व विख्यात आलोचक नामवर सिंह की संस्था नारायणी साहित्य अकादमी के महासचिव, भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक, अचीवर्स जंक्शन के निदेशक और कई मीडिया ग्रुप में बतौर कंसल्टेंट सेवा दे रहे हैं।

साहित्यिक-सांस्कृतिक विनिमय एवं काव्य पाठ हेतु आपने यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। आपको सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु और भोजपुरी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता है। हाल ही में आपको फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों के सम्मान समारोह में मनोज भावुक का सम्मान भोजपुरी भाषा का सम्मान है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन