Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमर उजाला के चंद्रभान यादव को मिला लाडली मीडिया अवॉर्ड

लखनऊ। अमर उजाला स्टेट ब्यूरो लखनऊ में कार्यरत चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशित खबरों के लिए दिए जाने वाला यह अवॉर्ड अमर उजाला में प्रकाशित खबर बीमारी पति पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी के लिए दिया गया है।

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. देव स्वरूप , संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए)के पॉलिसी एवं साझेदारी प्रमुख जयदीप बिस्वास ने यह अवॉर्ड दिया।

जौनपुर के मूल निवासी चंद्रभान यादव को इससे पहले रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से मधुमेह, वास्कुलर डिजीज और टीबी विषय पर शोध परक खबरों के लिए मीडिया फेलोशिप भी मिल चुकी है। मीडिया से जुड़े कई अवार्ड हासिल करने वाले चंद्रभान की पहचान ऐसे पत्रकारों में होती है, जो जन सरोकार के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। चंद्रभान कई जिलों में ब्यूरो प्रमुख भी रह चुके हैं। कानपुर में प्रादेशिक प्रभारी के रूप में बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश के हालात पर बेहतरीन कार्य किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन