Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पहले बुलाया कि होगा सम्मान, फिर भरे मंच से पत्रकारों का किया घनघोर अपमान!

कमल सिंह-

रामलीला मंच से वित्तमंत्री को करना था पत्रकारों का सम्मान, अंत समय पर मना कर किया अपमान..

शाहजहांपुर की खिरनीबाग रामलीला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना दशहरा के मौके पर पहुँचे थे। इन्होंने मंच के कलाकारों से लेकर आयोजनकर्ताओं को सम्मानित किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक मेला कमेटी के निमंत्रण पर सम्मान पाने पहुँचे दर्जनों पत्रकारों को बगैर सम्मान के ही वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि मंत्री जी को जरूरी काम से कही निकलना है लेकिन मंत्री जी कही नहीं गए, मेले में ही मौजूद रहे। पत्रकारों को भरे मंच से खाली हाथ लौटना पड़ा तो लोग सोचने लगे कि मंत्री जी ने भरे मंच पर शाहजहांपुर के पत्रकारों की घनघोर बेइज्जती क्यों की।

शाहजहांपुर की 90 वर्ष पुरानी खिरनीबाग रामलीला में यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना दशहरे के दिन मंच से सभी कलाकारों, कमेटी के पदाधिकारियों व पत्रकारों का सम्मान करते है। मेला समिति के प्रबंधक नीरज बाजपेयी की ओर से सम्मानित किए जाने वाले दर्जनों पत्रकारों को निमंत्रण पत्र भेजा गया। रात करीब 8 बजे दर्जनों पत्रकार सजधज कर मेले में पहुँचे। किसी ने शेविंग कराई तो किसी ने नई शेरवानी पहनी तो कोई ब्यूटीपार्लर से मेले में पंहुचा। लेकिन जब सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ तो कमेटी के पदाधिकारियों, मंचन करने वाले कलाकारों के बाद पत्रकारों के सम्मान करने की बारी आई तो मेला प्रबंधक नीरज बाजपेयी ने पत्रकारों से कहा कि मंत्री जी को कहीं जाना है, समय का आभाव है, ऐसे में आपको दिए जाने वाला सम्मान स्वरूप उपहार उनके घर पहुंचा दिया जाएगा।

लेकिन मंत्री जी इसके बाद कहीं गये नहीं बल्कि मेले में ही मौजूद सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के पास जाकर बैठ गए।इसके बाद मंच से मायूस चहेरा लेकर उतर रहे पत्रकारों में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मेला प्रबंधक नीरज बाजपेयी के ख़िलाफ़ खासी नाराजगी दिखी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Anurag mishra

    October 25, 2023 at 9:26 am

    आज की पत्रकारिता का यही सच है। दुर्भाग्य है पर क्या किया जाये। सो चुके जमीर से हम क्रांति की उम्मीद तो नही कर सकते ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन