Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

महिला पत्रकार को थप्पड़ जड़ कर बुरे फंसे फिल्म निर्माता,अब जेल में कटेगी दीवाली

मदन मोहन सोनी-

भुवनेश्वर पुलिस ने शनिवार को एक महिला पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोप में उड़िया फिल्म निर्माता संजय उर्फ टूटू नायक को गिरफ्तार कर लिया। नायक पर एक महिला पत्रकार देबोस्मिता राउत पर हमला करने का आरोप है। मामले ने पूरा तूल पकड़ लिया है और फिल्म निर्माता बुरे फंस चुके हैं।

महिला पत्रकार ने खारवेला नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने फिल्म निर्माता को गिरफ्तार कर लिया। महिला पत्रकार ने अपने शिकायत में फिल्म निर्माता द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

पत्रकार देबोस्मिता राउत ने फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया है कि मेरा माइक और मोबाइल दोनों मेरे हाथ से गिर गया और जैसे ही मैं अपना सामान उठाने के लिए नीचे झुकी, आरोपी ने मेरे पीठ पर जोर से मारा। मैं समझ नहीं पाई कि उसने ऐसा क्यों और किस मकसद से किया।

भुवनेश्वर पुलिस ने फिल्म निर्माता टूटू पर आईपीसी के सेक्शन 354,323,341 और 294 के तहत मामला दर्ज किया है। लोकल कोर्ट द्वारा जमानत खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिल्म निर्माता की दीपावली अब जेल में ही कटने की उम्मीद है।

दरअसल हुआ यूं कि शुक्रवार को एक उड़िया फिल्म की रिलीज थी। इस दौरान महिला पत्रकार जब सिनेमा हॉल में थीं तो फिल्म निर्माता टूटू उर्फ संजय नायक भी वहीं मौजूद था। कथित तौर पर टूटू ने महिला पत्रकार को थप्पड़ मारा और अभद्र व्यवहार किया।

इसके बाद महिला पत्रकारों के एक संगठन ओडिशा वीमेन इन मीडिया के सदस्यों ने भी भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की और मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। ओडिशा की राज्य महिला आयोग ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस से 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन