Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

राखी सावंत का हिंदू त्योहार का मज़ाक़ बनाते हुए वीडियो वायरल- देखें वीडियो

मदन मोहन सोनी-

हाल ही मे अमर सुहाग का प्रतीक पर्व करवा चौथ था। इस मौके पर ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सावंत का एक भद्दा वीडियो सामने आया है। इसमें राखी के हाथ में छलनी है। इस दौरान वो काफी भद्दी और डबल मीनिंग बातें कर रही हैं।

हाथ में छलनी लेकर राखी सावंत उछल रही है और कह रही हैं कि कोई होगा, मैं तो छलनी लेकर आई हूं। कहां हैं मेरा चांद…. इस पर सामने से कोई कहता है, नीचे आ गया , नीचे आ गया, चांद नीचे आ गया… वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर राखी अपने शरीर के किसी विशेष हिस्से पर सबका ध्यान आकृष्ट कराना चाहती हैं।

इसके बाद राखी कहती हैं क्या नीचे आ गया, ये चांद नीचे आ गया या कुछ और नीचे आ गया…. आपका ध्यान मेरी शक्ल पर होना चाहिए ना कि कहीं और ! तुमको शर्म नहीं आती, मैं भारतीय नारी हूं और आज मेरा करवा चौथ का व्रत है।

एक हिंदू त्योहार का इस तरह से मजाक बनाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने राखी सावंत की खूब खींचाई की है। शालिनी कुमावत नामक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि 03 शादी करने वाली और न जाने कितने लड़कों को फंसा कर उनकी जिंदगी बर्बाद करने वाली ये बेहूदी औरत अब हमारे त्योहार का मजाक बनाने लगी है। ये लोग ऐसी हरकत इसलिए कर पाते हैं क्योंकि इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, इन्हें किसी बात का डर नहीं है।

शालिनी ने आगे लिखा है कि इसने इस्लाम कबूल कर लिया है। इसका नाम अब राखी सावंत नहीं बल्कि फातिमा है। ये मक्का मदीना में हज करके भी आई है। ये एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे सनातन का अपमान कर रही है। इन जैसों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी, ये लोग नहीं सुधरेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन