Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फंस गया प्रयागराज का पत्रकार

मदन मोहन सोनी-

खुद को पत्रकार बताकर अवैध तरीके से प्लॉट कब्जा करने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कथित पत्रकार विनय पर प्रयागराज कमिश्नरेट की कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एफआईआर के अनुसार शिकायत दर्ज कराने वाली महिला मंजू चंद्रा का कहना है कि उन्होंने अपनी एक खाली पड़ी प्लॉट चाय की दुकान खोलने के लिए आदित्य तिवारी नामक शख्स को दी। बिना मकान मालिक के परमिशन के आदित्य तिवारी उक्त प्लॉट पर बांस की पट्टी से निर्माण कार्य कराने लगा जिस पर मंजू चंद्रा ने आपत्ति व्यक्त की।

आपत्ति जताने के बाद आदित्य तिवारी और पत्रकार विनय ने मंजू चंद्रा के घर में घुस कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपना प्लॉट हाथ से जाते देख मंजू चंद्रा ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण को सूचना दी जिसके बाद प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखकर आदित्य तिवारी, विनय पत्रकार, एक अज्ञात पत्रकार और समाजवादी पार्टी के दो स्थानीय नेता मंजू चंद्रा क घर पहुंच कर गाली गलौज करते हैं और 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगते हैं।

मंजू चंद्रा ने कहा कि उक्त दोनों पत्रकारों ने कहा कि हम बड़े बड़े चैनलों के पत्रकार हैं, आपको इतना बदनाम करेंगे कि आपकी छवि खराब कर देंगे। हम आपके विरुद्ध टीवी चैनलों पर इतना खबर चलाएंगे कि आपको प्लॉट छोड़ना पड़ जाएगा। या तो आप अपना प्लॉट छोड़े या फिर हमें 20 लाख रुपये दें।

महिला की इस तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन