Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भोपाल में बदमाशों ने PTI के पत्रकार से मोबाइल लूटा

भोपाल में अपराध की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। चूना भट्टी थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार लेम्युअल लाल के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना शुक्रवार की रात को हुई। लेम्युअल लाल चाणक्यपुरी में रहते हैं और PTI न्यूज एजेंसी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे घर पर डिनर करने के बाद पान खाने के लिए मनोरिया अस्पताल के पास गए थे। वहां से वापस आते समय वे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गए।



CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन