Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

गुजरात के अखबार में राजस्थान की महिलाओं को 450 रू का LPG सिलेंडर देने का BJP ने छपाया विज्ञापन

त्ताधारी पार्टी भाजपा का नया भरम सामने आया है. दरअसल आज गुजरात के एक अखबार में भाजपा का फुल पेज विज्ञापन छपा है. विज्ञापन राजस्थान में नई बनी भजनलाल शर्मा सरकार का है.

इस विज्ञापन में दावा किया गया है कि राजस्थान की जनता को 450 रूपये का कुकिंग गैस सिलेंडर मिल रहा है. विज्ञापन में सीएम बने भजनलाल सिलेंडर का कटआउट महिलाओं को देते हुए फोटो में हैं.

इस विज्ञापन को गुजरात आजतक न्यूज चैनल की संवाददाता गोपी घांघर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘एक मासूम सवाल, गुजरात की महिलाएं क्या कहेंगी? गुजरात के अखबार में ये AD है की राजस्थान में सिलिण्डर 450 Rs हो गया. 28 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार और 2022 में इतिहास में सब से ज्यादा सीट बीजेपी को 156 मिली.’

गौरतलब है कि साल 2023 के आखिरी महीनों में सम्पन्न हुए 5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान भी शामिल था, जहां भाजपा ने जीत हासिल कर सरकार बनाई. लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा यहां 450 रूपये का कुकिंग गैस देने के अपने वादे से पलट गई थी, यह कई अखबारों में छापा गया था.

बता दें कि 19 दिसंबर 2023 को दैनिक भास्कर समेत कई संस्थानों ने अपनी खबर में इस बात का जिक्र किया कि, सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली को दिए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हवाले से कहा गया कि सरकार ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की. आप नीचे देख सकते हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन