Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भारत में गली-गली टहल रही है गूगल की ड्राइवर लेस कार!

Nitin Tripathi-

गूगल स्ट्रीट व्यू: आप गूगल में कोई लोकेशन सर्च करिए. फिर नीचे स्ट्रीट व्यू ऑप्शन में जाइए. परफ़ेक्ट एचडी में खींची फ़ोटो मिल जायेगी. फ़ोटोज़ को आगे पीछे कर पूरे रास्ते पूरे शहर का एचडी में वीडियो देख सकते हैं.

ऐसी फ़ोटो या वीडियो सैटेलाइट से नहीं खींचे जाते. गूगल ने एक थर्ड पार्टी कंपनी जेनेसिस इंटरनेशनल को ये ठेका दिया. महिंद्रा से पार्टनरशिप की – उनकी सैंकड़ों बोलेरो, माराजो और स्कॉर्पियो गाड़ियाँ लेकर उनमे विशेष टेक्नोलॉजी युक्त कैमरे लगवाए. फिर आरंभ हुआ मैन्युअल कार्य भारत के एक एक गली कूँचे का वीडियो बनाने का. यह कार पूरे भारत के एक एक एक कोने में गली कूचे सड़क मुहल्ले में टहल रही हैं और इन पर लगे विदेश कैमरे एचडी वीडियो और हज़ारों फ़ोटो खींच रहे हैं.

इन्हें विशेष टेक्नोलॉजी से प्रोसेस कर बिलकुल सिंगल व्यू दिया गया – स्ट्रीट व्यू.

जहां संभव है वहाँ गूगल की ड्राइवर लेस कार भी टहलने लगी है. भारत में भी कुछ मित्रों ने गूगल की ड्राइवर लेस कार टहलते देखी है फ़ोटो खींचते हुवे.

तो अब घर की छत से संभल कर कचरा फेंकियेगा, कोई बड़ी बात नहीं कि गूगल की कार यह सब रिकॉर्ड कर रही हो और आप फ़ुल एचडी में पूरी दुनिया के सामने पटरे वाला निकर पहने कचरा फेंकते दिखाई दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन