Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ABP अस्मिता के शो ‘हूं तो बोलीस’ ने पूरे किए 1000 एपिसोड

प्रतिक पंड्या-

ABP अस्मिता के शो ‘हूं तो बोलीस’ ने हजार (1000) एपिसोड पूरे करने का कीर्तिमान स्थापित किया है. बता दें कि शो के एडिटर और होस्ट रौनक पटेल ने बिना एक दिन की छुट्टी लिए बगैर ही इसके 1000 एपिसोड पूरे किए हैं.

इंडियन टेलिविजन न्यूज़ इंडस्ट्रीज के लिए आज साल के पहले दिन बेहद खास मौका है. ABP नेटवर्क के गुजराती न्यूज़ चैनल ABP अस्मिता का शो ‘हूं तो बोलीस’ के हजारवें (1000) एपिसोड का प्रसारण हुआ.

एबीपी अस्मिता न्यूज़ चैनल पर यह शो रोज रात 8:00 बजे प्रसारित होता है जिसे चैनल के एडिटर रौनक पटेल खुद ही होस्ट करते हैं.

सबसे खास बात यह है कि इतने लंबे सफर में रौनक पटेल ने एक भी दिन छुट्टी लिए बगैर लगातार इसे 1000 एपिसोड तक होस्ट किया है. गुजराती टीवी न्यूज़ इंडस्ट्रीज का यह नंबर वन शो है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं.

आज के 1000वें एपिसोड का प्रसारण रात 8:00 बजे राजकोट से किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन