Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वाराणसी पुलिस ने कोई प्रेस नोट या ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, प्रेस कांफ्रेंस तो बहुत दूर की बात है!

Sachin Gupta-

IIT–BHU छात्रा गैंगरेप मामला…. BJP IT सेल के तीनों पदाधिकारी 1 नवंबर 2023 की रात दारू पीकर काशी का प्रसिद्ध “नक्कटैया” मेला देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त उन्होंने छात्रा से दरिंदगी की। अगले दिन स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट शुरू होने पर वे डरकर MP भाग गए। वहां इलेक्शन में BJP का कैंपेन करने लगे। चुनाव से ठीक पहले वापस लौटे। तब तक वे आश्वस्त हो चुके थे कि अब अरेस्टिंग नहीं होगी। पुलिस अपनी इन्वेस्टिगेशन का सारा काम इस घटना के तीसरे दिन पूरा कर चुकी थी, लेकिन इंतजार था “हुक्म” मिलने का, जो 60 दिन बाद मिला।

तीनों आरोपी BJP–IT सेल के पदाधिकारी कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा।

तारीफ़ करनी होगी उत्तर प्रदेश पुलिस की ! क़ानून सम्मत आरोपियों को पकड़ा। उन्हें क़ानून के सामने सजा दिलाने की ज़िम्मेदारी निभाई। एक दिन की भी ख़ुद की कस्टडी / रिमांड तक नहीं ली। कौन कहता है उत्तर प्रदेश पुलिस क़ानून की सीमा लांघ कर आरोपियों को ख़ुद सजा देती है? पैर में गोली मारती है।

नोट : वाराणसी पुलिस ने अभी तक कोई प्रेस नोट, ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। प्रेस कांफ्रेंस तो खैर बहुत दूर की बात है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन