Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अखबार में छाई पोस्टर लगाकर यूपी के इस गांव में एलानिया डकैती की खबर, देखें

होली कब है? कब है होली? मशहूर फ़िल्म शोले में डाकू गब्बर सिंह के मुंह से निकला लूटपाट की प्लानिंग का ये डायलॉग कालजयी बन गया था. हर किसी की जुबान पर फ़िल्म के नायक जय बीरु से ज्यादा विलेन गब्बर सिंह का जादू निकलता दिखाई देता था.

बहरहाल..दशकों पहले बीहड़ों में डकैती के किस्से फ़िल्मी पर्दों पर खूब चले. लोगों ने खूब इंट्रेस्ट लिया. डकैत और डकैती पर आधारित फ़िल्में खूब बिकी चलीं.

लेकिन उसके इतर क्या अब के समय आपको डकैत और डकैती जैसी बातें हैरान नहीं करती? कोई आपसे कहे की फलां गाँव में फलां दिन डकैती पड़ेगी या डाली जाएगी तो आप पहले हसेंगे और फिर उसे घूरते हुए, चल बे.. जैसी बात कहकर चल देंगे. लेकिन यह बात उत्तर प्रदेश में सच साबित हुई है.

दरअसल आज से कुछ दिन पहले यूपी के जनपद बस्ती स्थित रगड़पुर गाँव में एक पोस्टर लगाकर एलान किया गया था की तुम्हारे गाँव में 10 दिनों के भीतर भयानक डकैती डालकर लूटपाट की जाएगी. तब इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब तफरीह हुई थी. लेकिन पोस्टर में लिखी बात सही साबित हुई.

बस्ती के उस गाँव, घर में जहाँ डकैती का जिक्र किया गया था, 27 दिसंबर की रात एलानिया डकैती डाल भी दी गई. धमकी के अनुसार डकैतों ने चाकू की नोक पर ज़ेवर और नकदी लूटी है.

नीचे देखें एलानिया डकैती का लेटर और फिर लूटपाट की खबर..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन