Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अख़बार के संपादक को धमकी मामले में बिरसा मुंडा जेल के जेलर पर ED ने कसा शिकंजा

बदमाश लोग अब पत्रकारों को जेल से धमका रहे हैं. बीते दिन प्रभात खबर अख़बार के प्रधान संपादक को जेल से मिली धमकी के बाद ED बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार से पूछताछ कर रही है.

संपादक को जेल के नंबर से बीती 29 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद अभियुक्त योगेंद्र तिवारी की तरफ से धमकी मिली थी, जिसके बाद ED ने जेल अधीक्षक को तलब किया है. ईडी अभियुक्तों की जेल में सांठगांठ खंगाल रही है.

बता दें कि जेलर प्रमोद कुमार मंगलवार 11 बजे ED के रांची जोनल दफ्तर में पेश हुए थे, जहां अफसरों ने उनसे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान ईडी ने अभियुक्त योगेंद्र तिवारी के वार्ड और जेल के टेलीफोन बूथ के पास लगे CCTV फुटेज उपलब्ध कराने के लिए जेलर को आदेश दिया है. इसके अलावा बूथ में रिकॉर्ड बातचीत की ऑडियो क्लिप भी मांगी गई है.

बताया जा रहा है कि रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के कई अभियुक्तों का ठिकाना बनी हुई है. जिनमें झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत सस्पेंडेड IAS पूजा सिंघल, पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश और छवि रंजन जैसे लोग बंद हैं. इनके साथ ही जामताड़ा का अवैध बालू, शराब व जमीन कारोबारी योगेंद्र तिवारी भी बंद है. जिसने अपने रसूख के दम पर जेल में कई अनुचित सुविधाएँ जुटा रखी हैं.

इन अभियुक्तों द्वारा ही जेल के अधिकारियों से सांठगांठ कर इल्लीगल सुविधाएं जुटाने, जेल में अवैध फोन का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं. जिसपर अब ED शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है.

सम्बंधित खबर.. प्रभात खबर अखबार के प्रधान संपादक को जेल से मिली धमकी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन