Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार में न्यूज 24 के पत्रकार के साथ मारपीट, घंटों तक बनाया बंधक, माइक, मोबाइल भी छीना

बिहार के कटिहार में न्यूज 24 के पत्रकार के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट का आरोप एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और वहां के शिक्षकों पर लगा है। मारपीट के बाद पत्रकार को बंधक भी बनाया गया। उनके माइक को तोड़फोड़ भी दिया गया है।

न्यूज 24 के कटिहार संवाददाता प्रिंस गुप्ता कटिहार के मनिहारी इलाके के पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण प्लस टू स्कूल पर रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे हुए थे। आपको बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है कि इस साल से पहली जनवरी के दिन भी स्कूल खुलेंगे। इसकी पड़ताल के लिए पत्रकार स्कूल में पहुंचे हुए थ। वो ये जानना चाहते थे कि इस सरकारी आदेश का कितना पालन हो रहा है क्योंकि बिहार के अलग अलग हिस्से में न्यू ईयर के दिन सरकारी स्कूलों के बंद होने की खबरें लगातार सामने आ रही थी।

संवाददाता के स्कूल परिसर में पहुंचने पर वहां के प्रिंसिपल और शिक्षक भड़क गए और उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के क्रम में उनका माइक भी तोड़ दिया। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पत्रकार प्रिंस गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब वह रिपोर्टिंग के लिए स्कूल पहुंचे तो उनके साथ वहां पर मारपीट और बदसलूकी की गई। कैमरामैन के साथ मारपीट की गई। उन्हें बंधक बना लिया गया।

घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो वो लोग स्कूल पहुंचे और पत्रकार को वहां से किसी तरह बाहर निकाला गया। पत्रकार प्रिंस गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों ने उनके साथ गुंडो जैसा व्यवहार किया। मैं जिला प्रशासन से गुहार लगाता हूं कि इन सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन