Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पाकिस्तान से लौटी अंजू ने बनाई लिस्ट, सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने वालों पर करेंगी मुकदमा….

अंजू को तो आप जानते ही होंगे। वही अंजू जिसकी शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी और वो अपने दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। पाकिस्तान जाकर अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली थी और अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मामले पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए थे।

अंजू उर्फ फातिमा अब भारत लौट आई है। उन्होंने अपने बच्चों की याद आने की बात कहते हुए भारत वापसी की थी। अब पाकिस्तान से लौटने के बाद अंजू ने कहा है कि वो उन लोगों के खिलाफ केस करेगी , जिन्होंने उनके चरित्र हनन की कोशिश की है और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।

पाकिस्तान से लौटने के बाद अंजू कई दिनों तक लोगों के सामने आने से बच रही थी लेकिन अब वह खुलकर अपनी बात कहने लगी हैं। उन्होंने अपने भारतीय पति अरविंद से मिलने के बाद कहा कि उन लोगों के जो भी मसले हैं वो उसे बातचीत के जरिए हल करना चाहती है क्योंकि इसकी वजह से उनके बच्चों की परवरिश पर गलत असर पड़ सकता है। अंजू और उसके भारतीय पति ने अपने वकील से मिलने के बाद उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है जिन्होंने उन दोनों के चरित्र हनन की कोशिश की और बेबुनियाद दावे किए है।

अंजू ने कहा कि मैंने उन लोगों की लिस्ट बना रखी है जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे चरित्र पर सवाल उठाए थे। मैं उन सबको सबक सिखाकर रहूंगी। अंजू ने कहा कि ये हमारा फैमिली मैटर है और इसे फैमिली के स्तर पर ही सुलझा लिया जाएगा। इसमें किसी को बेवजह घुसना नहीं चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन