Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार अखबार मालिक को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया….

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए पत्रकार सुरजीत कुमार ढल को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड की अवधि सोमवार से शुरु होगी। ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा ने कोर्ट से पत्रकार की 05 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ तीन की रिमांड की मंजूरी दी। अब आर्थिक अपराध शाखा पत्रकार सुरजीत से तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करेगी।

बता दें कि ओडिशा में आर्थिक अपराध शाखा ने जाली दस्तावेजों का उपयोग कर एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में सुरजीत कुमार ढल को गिरफ्तार किया है। सुरजीत वेब न्यूज पोर्टल Reporters Today और दैनिक समाचार पत्र महाभारत का मालिक है। सुरजीत को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था।

ओडिशा के रियल एस्टेट कारोबारी कलिंग केशरी राठ ने सुरजीत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कलिंग केसरी के आरोपों के मुताबिक सुरजीत खुद का संपर्क बड़े बड़े लोगों से बताता था। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर कारोबारी से 01 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

बिल्डर कलिंग केशरी राठ से सुरजीत ने दो लग्जरी ऑडी कारों और मर्सिडीज की भी ठगी की थी। उसने कारोबारी से पैसे और कार दोनों लिए लेकिन उसका कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ और नहीं बिल्डर का कोई काम नहीं हुआ। जब काम नहीं हुआ तो बिल्डर ने सुरजीत से उसके पैसे और कार वापस करने को कहा।

आरोपों के मुताबिक पत्रकार सुरजीत ने कारों को वापस तो कर दिया लेकिन पैसे वापस करने के नाम पर इधर उध करने लगा। जब बिल्डर ने पैसों को लेकर दबाव बनाना शुरु किया तो पत्रकार सुरजीत उसके कारोबार को खतरे में डालने की धमकी देने लगा। थक हार कर बिल्डर ने आर्थिक अपराध शाखा से गुहार लगाई। इसके बाद पत्रकार की गिरफ्तारी हो गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन