Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली!

शलभ मणि त्रिपाठी-

देवरिया के पिपरपाती निवासी एवं दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र, गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री धर्मेंद्र मिश्र जी का असामयिक निधन बेहद कष्टकारी है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पत्रकारिता जगत के लिए भी यह अपूरणीय क्षति है।
ॐ शान्ति।।


दिनेश पाठक-

तस्वीर में खिलखिलाता हुआ यह चेहरा अब दुनिया में नहीं है। ये धर्मेंद्र मिश्र हैं। बीती रात दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली।

गोरखपुर में हम दोनों ने एक साथ काम किया। बिजली बीट हुआ करती थी। कीड़ा था बन्दा। गजब की जानकारी थी बिजली महकमे की।

हँसमुख इतना कि बड़ी से बड़ी समस्या इनके सामने ढेर हो जाती। मन के इतने साफ कि जब स्टाफ रिपोर्टर नियुक्त हुए और इसकी सूचना इन्हें मिली तो आधी रात फोन पर ही फफक पड़े। अगली सुबह पूरे दफ्तर को भाग भाग कर मिठाई खिलाते रहे।

बिरला ही कोई रहा होगा जिसे एक पीस मिठाई से मुक्ति मिली हो।

धर्मेंद्र की तब शादी भी नहीं हुई थी। पर, अब एक छोटी सी बेटी है। पत्नी है। प्रभु धर्मेंद्र की आत्मा को शांति दें और परिवार के सभी सदस्यों को इस असीम दुख को बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान करें। सुबह सुबह कुंदन उपाध्याय ने यह सूचना दी तो मैं भी लगभग बुत सा हो गया। बहुत याद आओगे प्यारे। तुमने असमय साथ छोड़ा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन