Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मार्क जुकरबर्ग का ये आचरण तो हर सनातनी हिंदू को दहलाने वाला है : विनीत नारायण

विनीत नारायण-

निम्न समाचार के अनुसार फ़ेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अपनी ख़ुद की पाली हुई गायों को मेवा खिलाकर और बियर पिला कर तैयार करता है। फिर दुनिया का सबसे मंहगा गोमांस खाता है। उसकी एक गाय साल भर में पाँच से दस लाख ₹ का ऐसा भोजन खाती है।

https://www.bhadas4media.com/mark-zuckerberg-beef/

अब तक सुना था कि मार्क ज़ुक़रबर्ग भारत के महान संत बाबा नीब करौरी (आश्रम कैंची, नैनीताल में व समाधि वृंदावन, मथुरा में ) से प्राप्त आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय देता है। पर उसका ये आचरण तो हर सनातनी हिंदू को दहलाने वाला है। अब देखना ये होगा कि भारत का संत समाज व धर्मध्वजी गोहत्या के इस कारोबार पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं ?

जबकि वैज्ञानिक रूप से ये सिद्ध हो चुका है कि मांसाहार स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों के लिए विनाशक होता है और शाकाहार अत्यधिक लाभप्रद।

पर चिंता की बात ये भी है कि भारत में गो हत्या और बीफ के कारोबार में मुसलमानों से कहीं अधिक संख्या हिंदुओं की है। आज भारत दुनियाँ में बीफ का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। हम दूसरों को क्या शिक्षा देंगे जब हमारा स्वयं का आचरण सनातन धर्म के विरुद्ध है ? आपका क्या विचार है ?

विनीत नारायण

वरिष्ठ पत्रकार

संस्थापक, द ब्रज फाउंडेशन
वृंदावन ( मथुरा)
brajfoundation.org

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. शैलेश श्रीवास्तव

    January 13, 2024 at 2:08 pm

    सबसे निकृष्ट तो तुम हो , तुम्हारी प्रवर्ति एक राक्षस जैसी है, पहले स्वम् का आत्मबोध करो, क्योंकि तुम्हारे जैसे लोग समाज में एक विष की तरह हैं।

  2. शैलेश श्रीवास्तव

    January 13, 2024 at 2:10 pm

    सनातनियों ने ठेका नही लिया है विदेशियों का लेकिन देश के भीतर बैठे राक्षसों का संहार तो किया ही जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन