Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा मीडिया के खिलाफ पत्रकार गीता रावत और रमा शुक्ला ने श्रम न्यायालय में जीती बड़ी लड़ाई!

हारा इंडिया मास कम्यूनिकेशन से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पिछले 24 वर्षों से बतौर उप-संपादक कार्यरत गीता रावत और रमा शुक्ला को 4 जून 2016 को टर्मिनेट कर दिया गया था. जिसे लेकर वे श्रम न्यायालय की शरण में गईं थीं.

एक लंबी लड़ाई के बाद श्रम न्यायालय, नोएडा द्वारा 100% बकाया वेतन और सभी परिणामी लाभों के साथ एक महीने के भीतर उनकी बहाली करने का फैसला सुनाया गया है. एक साथ हुए इस टर्मिनेशन में अब दोनों लोगों ने एक साथ यह लड़ाई जीती भी है.

इस सिलसिले में गीता रावत जी कहती हैं, ‘सहारा के खिलाफ ये उनकी बड़ी लड़ाई है. उनके साथ कुछ और लोग भी टर्मिनेट किये गए थे, पर उनका मामला होल्ड पर था. अब उन दोनों की जीत के साथ अन्य लोगों के लिए भी एक रास्ता बन गया है.’

गीता रावत और रमा शुक्ला जी की तरफ से एडवोकेट राजू गर्ग ने अदालत में उनका पक्ष रखा था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    January 13, 2024 at 5:34 pm

    सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन के मनबढ़ अधिकारियों को धूल चटाने के लिए दोनों सहकर्मियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं भी।
    उनकी यह जीत उन अन्य साथियों की जीत के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
    आप दोनों के पीछे – पीछे मैं भी हूं। 30 जनवरी 24 को एविडेंस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन