Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज चैनल अपने रिपोर्टर से कहते हैं, हिंदू मुसलमान एंगल वाली खबर लाओ….

युवा पत्रकार निवेदिता शांडिल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया के एक वर्ग पर सांप्रदायिकता फैलाने का सनसनीखेज आरोप लगाती हुई सुनी जा सकती हैं। निवेदिता ने इस वीडियो को खुद ही अपने एक्स पर पोस्ट किया है। निवेदिता ने लिखा है कि गोदी चैनल अपने रिपोर्टरों से कहते हैं कि ऐसी खबर लाओ जिसमें आरोपी मुसलमान हो। ये आरोप नहीं बल्कि रिपोर्टरों का भोगा हुआ यथार्थ है।

निवेदिता का यह वीडियो एक इंटरव्यू का है। इंटरव्यू लेने वाले शख्स का नाम है नीरज झा। नीरज मॉलिटिक्स इंडिया के एडिटर हैं और यह चर्चित वीडियो भी मॉलिटिक्स इंडिया का ही है। नीरज ने निवेदिता से पूछा कि मीडिया के भक्ति काल का भगवान कौन है ? इस पर निवेदिता ने अपनी पत्रकारिता का अनुभव साझा करना शुरु कर दिया। निवेदिता कहती हैं कि किसी आपराधिक घटना के होने पर एंकर, रिपोर्टर से पूछता था कि आरोपी तो मुसलमान होगा…ये है न्यूजरुम की हालत।

निवेदिता कहती है कि बतौर टीवी पत्रकार मैंने 05 सालों तक दो दो चैनलों के साथ काम किया है। अपने अनुभव को साझा करते हुए निवेदिता इस वीडियो में बताती हैं कि दिल्ली में एक लड़की की मर्डर हुआ था। मैं उस वक्त लाइव खड़ी थी। इस घटना में 05 आरोपी थे। इनमें 04 हिंदू और 01 आरोपी मुसलमान था। एड ब्रेक के दौरान मुझसे एंकर ने कहा कि मुसलमान भी है न इसमें, वो तो मुख्य आरोपी होगा…

निवेदिता ने जवाब देते हुए कहा कि आरोपी तो पांचों मुख्य ही हैं तो एंकर ने कहा कि मुसलमान तो है न… अगली बार मैं देख रही हूं कि मुख्य आरोपी मुसलमान को ही बताया जाने लगा। निवेदिता ने कहा कि किसी भी घटना को मुस्लिम एंगल देने के लिए बाकायदा स्क्रिप्ट तैयार कराया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन