Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में इंडिया डेली लाइव चैनल की टीम का होटल बिल चुकाने को लेकर विवाद!

इंडिया डेली लाइव न्यूज़ चैनल की दिल्ली-लखनऊ की टीम 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में कवरेज पर है. दो माह पूर्व स्थानीय स्ट्रिंगर के माध्यम से बुक कराए होटल के 10 कमरों का तयशुदा रेट के अनुसार भुगतान न किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय स्ट्रिंगर आकाश कुमार ने बताया कि चैनल ने उनके माध्यम से होटल में 10 कमरे 11 दिन के लिए तय रेट पर बुक कराए थे। मैनजमेंट के निर्देश पर उन्होंने एके टूर एंड ट्रेवल्स के माध्यम से होटल को एडवांस पैमेंट 2,10,000 रूपया दिया। अब बाकी 1,75000 रुपए का भुगतान चैनल की तरफ़ से नहीं किया जा रहा है। स्ट्रिंगर आकाश कुमार के मुताबिक़ उन्हें चैनल से निकाल देने समेत कई क़िस्म की धमकी चैनल के वरिष्ठ लोगों की तरफ़ से दी जा रही है।

इस बीच भड़ास को मिले 5 ऑडियो टेप में होटल के कमरे बुक करने और पेमेंट देने में आनाकानी जैसी बातें सुनाई पड़ रही है.

उधर चैनल से जुड़े कुछ लोगों का आरोप है कि स्थानीय स्ट्रिंगर आकाश रुपयों का गबन करने के चक्कर में है जिसके चलते उसने अधिक दाम पर बिल बनवा दिया है। बिल कच्चा यानी पेन से लिखकर दिया गया है। इसमें GST का कोई जिक्र नहीं है। स्ट्रिंगर की तरफ से बाकी का रूपया चुकाने को लेकर चैनल पर दबाव बनाया जा रहा है। जो भी बकाया रोका गया है वह बढ़े बिल को लेकर रोका गया है। रामधाम नाम के इस होटल के कमरों का किराया मात्र 1800 रूपया है जबकि बिल 3500 रूपये के हिसाब से बनाया गया है।

वहीं, स्थानीय स्ट्रिंगर आकाश कुमार इन आरोपों के जवाब में कहते हैं कि उन्होंने पहले 1800 रूपये में ही रूम बुक कराए थे, बाद में चैनल के कुछ और लोग आ गये तो रूम का किराया 2000 रूपया हो गया. अब इस वक़्त कमरों का किराया 3500 रूपये प्रति रूम है जिसे देने से चैनल की टीम आनाकानी कर रही है. रही बात GST की तो होटल प्रबंधन वो भी जोड़कर देने को तैयार है तब 18 प्रतिशत के अनुसार किराया और बढ़ जाएगा. आकाश का कहना है कि होटल सीजन के मुताबिक अपना किराया घटाते बढ़ाते हैं। अयोध्या में इस वक्त 13-14 हजार रूपया प्रति रूम मिल रहा है। होटलों की हालत ये है कि कमरे नहीं मिल रहे हैं जो हैं तो वे बहुत महंगे दाम पर अवलेबल हैं।

इस विवाद पर चैनल से जुड़े एक अन्य शख़्स का कहना है कि बिल पेमेंट हो रखा है 2 लाख 10 हजार का पहले ही, स्ट्रिंगर बीच में अपना कमिशन सेट कर रहा है, किसी ट्रैवल वाले के माध्यम से। विवाद होटल से है ही नहीं। स्ट्रिंगर और ट्रैवल वाले कमीशन मांग रहे हैं।

इस मसले पर जब चैनल के एडिटर इन चीफ शमशेर सिंह से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनकी तरफ से कहा गया, ‘हमारे यहाँ इन चीजों को ट्रैवल डेस्क हैंडल करता है, आपका क्या इंटरेस्ट है?’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन