Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तमंचाधारी युवकों की वीडियो प्रमोट करने से मना करने पर यूट्यूबर के घर फायरिंग!

गौतमबुद्ध नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तमंचाधारी दो युवकों ने एक यूट्यूबर पर महज इसलिए फायरिंग कर दी क्योंकि उसने इनकी वीडियो को प्रमोट करने से मना कर दिया था.

मामला ईकोटेक-1 थाने का है. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि घरबरा गांव के रहने वाले सुखबीर सिंह की तरफ से लिखित शिकायत दी गई थी. शिकायत में कहा गया था कि दो बाईक सवार युवकों ने रात 10:30 बजे उनके घर के बाहर फायरिंग की थी.

पीड़ित के अनुसार इससे पहले 10 जनवरी को भी उनके घर के बाहर कार से पहुंचे युवकों ने फायरिंग की थी. जिसकी सूचना उन्होंने नजदीकी थाने में दी थी. मामले को संज्ञान में लेकर CCTV की मदद से पुलिस ने मोहियापुर निवासी यश नागर और नीतीश नागर को हिरासत में लिया है. इनमें एक आरोपी कक्षा 12 का छात्र बताया जा रहा है.

दोनों युवकों पर आरोप है कि इन्होंने 13 जनवरी को यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर फायरिंग कर दी. दरअसल, आरोपियों ने आर्म्स के साथ एक वीडियो बनाई और यूट्यूबर से उसे प्रमोट करने को कहा था. उसने मना किया तो दोनों ने दहशत बनाने के उद्देश्य से गोलियां चला दी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन