Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के पत्रकार पर ठगी का आरोप लगाने वाली काजल लोधी के दो रूप : देखें वीडियो

काजल लोधी नाम की कथित पत्रकार युवती ने दैनिक जागरण के बुलंदशहर क्राइम रिपोर्टर राजू मलिक पर बड़ा आरोप लगाया था. आरोप कामरान नाम के युवक पर लगी गैंगस्टर हटवाने के लिए रूपये ठगने से जुड़ा था.

भड़ास के पास लड़की काजल की एक 3 मिनट 14 सेकंड की वीडियो भी आई थी. इस वीडियो में युवती कहती है, “मैं कप्तान ऑफिस आई थी..एप्लीकेशन देने के लिए, राजू मलिक को लेकर. राजू मलिक और कामरान जिसपर गैंगस्टर लग गई है. कामरान से मेरी तब से जान पहचान है जब मैं मीडिया में भी नहीं थी. राजू मेरे ऑफिस आए और मुझसे कहा कि तुम्हारे पास जो कामरान आता है उस पर गैंगस्टर लग गई है. अगर पैसे खर्च करे तो मैं गैंगस्टर हटवा सकता हूं. मैने कामरान को फोन कर जैसे ही बताया तो वो खुश हो गया. मुझे तो पता भी नहीं था कामरान पर गैंगस्टर लग गई है. उसने हमें एक होटल में बुलाया और वहीं सारी चीजें बताईं. मुझे नहीं पता कितने पैसों की क्या बात हुई, जो रिकॉर्ड में है 80 हजार रूपये का उतना तो मुझे पता है. 60 हजार रूपये तो मैने कैश में दिए.

लड़की वीडियो में आगे कह रही है कि जब मैने राजू मलिक को फोन कर पूछा कि, सर क्या हुआ नाम तो निकल नहीं रहा गैंगस्टर से. बंदे का. वो पैसों के लिए पूछ रहा है. इसके बाद राजू मलिक ने मुझसे कहा कि उस बंदे से कहो मुझे दोबारा कॉल न करे. मैने उनसे पैसे के लिए कहा तो राजू ने मुझसे कहा पैसे अब तुम जानो. इसके बाद वह कप्तान ऑफिस आई थी. 80-90 हजार रूपये का गड़बड़झाला है. मेरे पास प्रूफ हैं. प्रूफ देखे जाएं और राजू मलिक के खिलाफ जांच हो.”

इस सिलसिले में हमने दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर राजू मलिक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा, “नहीं ऐसी कोई बात नहीं है हमारी बात हो गई है.” राजू ने हमें लड़की का दूसरा वीडियो भेजा.

राजू मलिक से हमें मिले 1 मिनट 2 सेकंड के इस वीडियो में लड़की काजल कह रही है कि, “कल मेरे फोन में जो छेड़खानी की गई है मैं फोन को दिखवा रही हूं. कल जो भी बात हुई है उसका कोई मतलब नहीं है. राजू भाई मेरे बड़े भाई हैं. मीडिया से सम्बंधित व्यक्ति हैं. कामरान भाई भी मेरे बड़े भाई हैं. मेरे भाई हैं दोनों. मेरा जो पर्सनल डाटा लीक किया गया है मैं एक्शन लूंगी. मैं इन सभी चीजों का खंडन करती हूं. प्लीज अफवाह न फैलाएं.”

राजू मलिक से फोन पर बात होने के बमुश्किल 20-25 मिनट बाद भड़ास4मीडिया के न्यूज़ एडिटर मनीष दुबे के पास काजल लोधी का फोन आता है. जिसमें काजल हड़कऊअल अंदाज में भड़ास के पत्रकार से बात करती हैं. काजल कहती हैं, “आपके पास मेरी जो वीडियो है उसे कहीं डालिएगा नहीं. वो गलत वीडियो है. हमने पूछा.. क्या इसमें आप नहीं हैं? जिसपर उन्होंने कहा नहीं मैं ही हूं, लेकिन वो सब किसी ने गलत वीडियो बनाकर लीक कर दिया है.

हमारी तरफ से फिर सवाल किया गया कि बिना आपकी मर्जी के कैसे यह लीक हो गया?..तो काजल ने बड़ी लाऊडली कहा..क्या! उन्हें लगा हो शायद.. सामने वाला भी कोई चिंदीचोर होगा! उन्होंने हमसे कहा इस वीडियो को कहीं यूज मत करना. मैं इसका खंडन करती हूं. ये सभी आरोप निराधार हैं.”

नीचे देखें कथित पत्रकार काजल लोधी के बदलते बयान का वीडियो..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन