Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

यह पत्रकार तो डॉक्टर से हीरे की अंगूठी ही छीन ले गया, थाने पहुंची शिकायत!

थाकथित पत्रकार व पलवल निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट मुकेश बघेल के खिलाफ कैम्प थाने में हीरे की बेसकीमती अंगूठी छीनने की कंप्लेन की गई है.शिकायत एक सरकारी डॉक्टर ने दी है.

जानकारी के मुताबिक सरकारी डॉक्टर मनीष गर्ग ने कैम्प थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि वो पलवल की जिला अदालत में एक मार्च को किसी काम से आया था. उनकी फ़ोन पर तथाकथित पत्रकार मुकेश बघेल से बात हुई और वह कोर्ट की पार्किंग में आया और मेरी गाड़ी में बैठ गया.

थोडी देर बाद बघेल की किसी बात को लेकर मेरे से तू-तू मैं होने लगी. उसी दौरान बघेल ने मेरी उंगली से हीरे की अंगूठी खींच ली और मुझे धक्का देकर गाड़ी से भाग गया. उन्होंने कैम्प थाना पुलिस को आरोपी बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.

पीड़ित डॉक्टर मनीष गर्ग ने इस वारदात का गवाह अपने साथी अधिवक्ता राजेश भारद्वाज को बनाया है जिसने शिकायत की कॉपी पर भी अपने साइन किये हैं.

डॉक्टर गर्ग ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा, “हीरे की अंगूठी का बिल भी उनके पास है. मैने हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भेजी है. लेकिन यहां की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है.” डॉक्टर गर्ग ने भड़ास को 87 हजार 800 रूपये कीमत की अंगूठी का बिल भी भेजा है. जो पलवल स्थित तनिष्क शोरूम से खरीदी गई है.

देखें थाने में दिया गया शिकायती पत्र और अंगूठी का बिल..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन