Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार आशिफ़ एकबाल, गौरव मिश्रा और एंकर मुस्कान अटवाल के बारे में सूचनाएं!

नतंत्र टीवी से संपादक आशिफ़ एकबाल इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कुछ महीने पहले ही चैनल में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी. आशिफ़ इससे पहले न्यूज़ इंडिया में बतौर चैनल हेड भूमिका निभा रहे थे.
अपनी बेहतरीन टीवी रिपोर्ट्स के लिए कई अवार्ड से सम्मानित आशिफ़ साप्ताहिक शो और 8 बजे प्रसारित हॉट सीट के लिए जाने जाते थे.


शिफ़ द्वारा जनतंत्र से इस्तीफा देने के बाद तेज तर्रार रिपोर्टरों में गिने जाने वाले गौरव मिश्रा ने भी संस्थान को इस्तीफा सौंप दिया है. 12 साल से पत्रकारिता में सक्रिय गौरव इससे पहले इंडिया न्यूज़, सुदर्शन न्यूज़ से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. गौरव द्वारा की कई स्टोरी चर्चा का विषय रही हैं.


टीवी न्यूज़ एंकर मुस्कान अटवाल को लेकर जानकारी आई है कि उन्होंने भारत अपडेट के साथ नई पारी शुरू की है. मुस्कान इससे पहले एएनबी, साधना टीवी, ओके इंडिया और एसटीवी हरियाणा में बतौर एंकर भूमिका का निर्वहन कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन