Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अब कवि भी करने लगे विज्ञापन!

ममता कालिया-

कुछ दिन पहले woodbuzz के इस इश्तेहार पर नज़र पड़ी तो मन प्रसन्न हो गया। इसमें अपने प्रिय और लोकप्रिय कवि, शायर आलोक श्रीवास्तव फर्नीचर के लिए मॉडलिंग कर रहे हैं। पहली बार किसी व्यवसाय वस्तु की विक्रय पहल का अनुरोध एक कवि कर रहा है।

प्रसन्नता की बात यह कि आखिर क्यों नही प्रस्तुत कर सकता लेखक, अच्छे, आरामदायक जीवन की अनुशंसा। एक समय जब जूही चावला और करीना कपूर रेनॉल्ड बॉल पेन की मॉडलिंग करती थीं, तब भी मुझे लगा था, क्यों नही किसी लेखक के हाथ में दिखाया गया pen जबकि अपने यहां एक से एक सुंदर रचनाकार मौजूद हैं।

बड़े बड़े अरबपति सितारों से गुटका, कुटी मिर्च और कपड़ों के विज्ञापन पेश करवाती, विज्ञापन कंपनियां नहीं जानतीं कि जनता उनके विज्ञापनों से कितना ऊब चुकी है। आमीन और आफरीन के शायर आलोक की तरह अन्य रचनाकारों पर भी ऐसी प्रस्तुतियां हों। लेखक भी सलीके से रहना जानता और चाहता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन