Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार सचिन शर्मा, स्वाति शुक्ला और अभिषेक विजय के बारे में सूचनाएं!

त्रकार सचिन शर्मा ने एनडीटीवी के साथ नए सफर का आगाज किया है. उन्हें यहां सीनियर कंसल्टिंग न्यूज़ एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है.

20 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय सचिन बेहतरीन ट्रांसलेटर और वॉयस ओवर आर्टिस्ट और क्रिएटिव राइटर भी हैं. जून 2022 से वे भारत24 में बतौर इनपुट एडिटर जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां कुछ समय पहले इस्तीफा देकर एनडीटीवी पहुंचे हैं.

आईएमटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा करने वाले सचिन भारत24 से पहले सचिन न्यूज़ नेशन, टीवी टुडे और जैन टीवी जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन कर चुके हैं.


एंकर स्वाति शुक्ला के भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के साथ जुड़ने की सूचना है. यहां उन्होंने बतौर न्यूज़ एंकर ज्वाइन किया है.

मूलरूप से वाराणसी की रहने वाली स्वाति को टीवी में एक दशक से ज्यादा समय का अनुभव है. इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ में बतौर एंकर कार्यरत थीं.

इसके अलावा अब तक के करियर में उन्होंने ज़ी मीडिया, सहारा नेटवर्क, नेटवर्क 18 इत्यादि के साथ महत्वपूरण पदों पर काम कर चुकी हैं.


त्रकार अभिषेक विजय को लेकर सूचना है कि उन्हें न्यूज़ इंडिया में एग्जीक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस मौके पर अभिषेक ने चैनल की एमडी को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “जीवन में इंसान सदैव अपने लिए एक रास्ता चुनता है. बचपन में TV पर आने का सपना देखा, न्यूज एंकर के तौर पर मीडिया में काम शुरू किया. पद के लिए कभी सोचा नहीं, लेकिन आज News India परिवार ने EXECUTIVE EDITOR के पद पर पदोन्नति देकर एक और जिम्मेदारी दिया है. साथ ही भरोसा जताया है कि काम को बेहतर तरीके से करता रहूं. चैनल की MD दीक्षा मैम का विशेष तौर पर आभार उनके विश्वास और भरोसे पर आगे भी उतरूं ये प्रयास होगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन