Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

थाने में जहर खाने वाली प्रेमिका की फोटो लेने पर अमर उजाला के पत्रकार की पिटाई!

यूपी के जनपद बस्ती पुलिस ने अमर उजाला के पत्रकार को कमरे में बंद कर जमकर पीट दिया. आरोप है कि ख़बर कवरेज कर रहे अख़बार के संवाददाता का पुलिस ने मोबाइल भी छीन लिया.

दरअसल, बस्ती के थाना कलवारी में आज शनिवार 9 मार्च को समाधान दिवस का आयोजन किया गया था. जिसमें एक प्रेमिका ने न्याय न मिलने पर थाना परिसर में ही जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर पुलिस ने प्रेमिका को सीएचसी कलवारी में भर्ती कराया.

इसी दौरान मौके पर मौजूद अमर उजाला के पत्रकार विजय कुमार गुप्ता कवरेज करने लगे. जिसे लेकर मौके थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका.

आरोप है कि इस दौरान राजेश सोनकर, सर्वेश सोनकर समेत आधा दर्जन पुलिसवालों ने गाली-गलौज करते हुए पत्रकार को कमरे में ले गए, जहां उनकी लात, घूंसा और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी गई.

विजय बताते हैं कि उन्होंने पिटाई कर रहे पुलिसवालों को अपना परिचय भी दिया लेकिन वे एक बात भी सुनने को राजी नहीं थे. यहां तक की उनका मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिया. पीड़ित पत्रकार ने थाना कलवारी एसओ को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है.

देखें शिकायती पत्र..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन