Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक विश्ववार्ता के लखनऊ संपादक बने वरिष्ठ पत्रकार आनंद अग्निहोत्री

रिष्ठ पत्रकार आनंद अग्निहोत्री को लेकर सूचना है कि उन्होंने दैनिक विश्ववार्ता से नई पारी की शुरूआत की है. उन्हें बतौर संपादक लखनऊ का चार्ज दिया गया है.

आनंद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, “8 मार्च 2024 से दैनिक विश्ववार्ता लखनऊ में सम्पादक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रभु से प्रार्थना करूंगा कि मुझे इस पारी में भी कामयाबी मिले.”

बता दें कि कानपुर के मूल निवासी आनंद विश्ववार्ता से पहले लगभग एक साल तक जनसंदेश टाइम्स में भी रहे.

16 दिसंबर 1976 को दैनिक विश्वमित्र में बतौर प्रूफ रीडर पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले आनंद इसके बाद लोकभारती कानपुर में रहे.

यहां से दैनिक भास्कर झांसी पहुंचे जहां 4 साल काम किया. भास्कर से आगरा का रूख किया और 9 साल दैनिक आज में जमकर लिखा. अमर उजाला में 6 साल आगरा में ही बिताए. यहां से देहरादून दैनिक जागरण में 9 वर्ष बिताए. देहरादून से सीधा मेरठ निकल गए. मेरठ से प्रकाशित जनवाणी में 7 साल गुजारे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन