Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आज दो सहयोगियों का असमय जाना खल गया!

राणा यशवंत-

आज दो सहयोगियों का असमय जाना सदमा दे गया. आजतक पर पुणे से रिपोर्ट करनेवाले शानदार पत्रकार पंकज खेलकर के निधन की खबर आई. उनको दिल का दौर पड़ा था. पंकज अपनी कई रिपोर्ट के चलते अलग पहचान बना चुके थे.

पंकज की खबर मिली ही थी कि आरिज चंद्रा के निधन की खबर आई. आरिज ने आजतक मुंबई ब्यूरो में लंबा काम किया था. क्राइम के शानदार रिपोर्टर थे. एक दफा मुंबई गया तो मुझे जबरन घर ले गए. कहा, मम्मी ने आपके लिए चावल-दाल और चोखा-बजका बनाया है.

गजब का स्वाद था उस खाने में. मुझे याद है 26 नवंबर 2008 को रात हो ही रही थी और आरिज का फोन आया. सर, मुंबई में गोलियों की बहुत आवाज आ रही है. कुछ बड़ा है. थोड़ी देर बाद फिर फोन आया. सर, ये टेररिस्ट अटैक है. उसके बाद आरिज भी उस जोखिम भरी रिपोर्टिंग पर डट गए थे.

पंकज और आरिज दोनों ने पत्रकारिता की शानदार सेवा की. लेकिन यह जाने का समय नहीं था. ईश्वर दोनों की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति भी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन