Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

द तथ्य न्यूज़ जैसे हज़ारों फेक चैनल अपने मिशन पर लगे हुए हैं!

नंदलाल शर्मा-

‘चीन का वीटो पावर भारत को मिल रहा…’

बीजेपी वाले यूट्यूब एल्गोरिथम और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। इसे समझिए। यूट्यूब पर एक चैनल है। The Tathya News जिसके 1.5 लाख के करीब सब्सक्राइब हैं।

मेरी बगल वाली सीट पर एक रिटायर्ड अंकिल जो, बेटा-बेटी की शादी करके फ्री हो चुके हैं। यही चैनल देख रहे हैं। आपको अंदाजा है कि वह क्या देख रहे हैं। वह जो वीडियो कान में ईयरप्लग लगा कर देख रहे हैं.. उसका टाइटल है ‘चीन का वीटो पावर भारत को मिल रहा..’

जितनी तन्मयता से अंकिल वीडियो देख रहे हैं। मैं चिंतित हूं कि प्यारा भारत फेक न्यूज कैंसर की चपेट में आ गया है। मोदी सरकार ने जिस तरह सोशल मीडिया साइट्स की बांह मरोड़ कर अपनी मनमर्जी की है। ये उसी का परिणाम है कि फेक न्यूज चलाने वाले मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बाढ़ आ गई है। हम और आप सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर लिख लिख कर प्रोपेगेंडा ध्वस्त कर देंगे, लेकिन प्रोपेगेंडा इंडस्ट्री एक नए लेवल पर चल रही है।

अंकिल लोग इसके लॉयल उपभोक्ता हैं। अभी अभी स्नैक्स खाने के बाद अंकिल ने रजनीगंधा फांका है। और अब इंडिया टीवी पर स्विच कर गए हैं। जमीनी हकीकत से परे मिस-इनफॉर्मेशन की सप्लाई बेरोक जारी है। मैंने भी मुंह फेर लिया है।

लेकिन The Tathya News जैसे हजारों फेक चैनल अपने मिशन पर लगे हुए हैं। इन्हीं जैसों के लिए मोदी जी ने क्रियेटर्स अवॉर्ड शुरू किया है। क्योंकि यही लोग तो सत्ता के पक्ष में कंसेंट क्रिएट कर रहे हैं। और यूट्यूब, ट्विटर जैसे प्लेटफ़ॉर्म इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

बाकी जो सत्ता के खिलाफ लिखेगा उसकी रीच घटा दी जाएगी। न्यू इंडिया में आपका स्वागत है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन