Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टाइम्स नाउ नवभारत पर अब पब्लिक का मूड नहीं जानेंगे एंकर सुशांत सिन्हा!

टाइम्स नाउ नवभारत में पाठशाला लगाने वाले एंकर सुशांत सिन्हा अब देश का मूड मीटर नाम का शो नहीं करेंगे. उनकी पाठशाला लगती रहेगी.

सुशांत ने ट्वीट कर लिखा है कि, “क्यूंकि कई लोग पूछ रहे इसलिए ये स्पष्ट कर दूँ कि किन्ही कारणों से देश का मूड मीटर शो अब मैं ऐंकर नहीं करूंगा लेकिन पाठशाला में हमेशा की तरह रात 8.50pm पर मुलाकात होती रहेगी.. मिलते हैं क्लास में.”

बता दें कि सुशांत ने जैन टीवी से पत्रकारिता की शुरूआत की थी. इसके बाद वे जनमत टीवी, लाइव इंडिया, इंडिया न्यूज़, न्यूज़24, एनडीटीवी, इंडिया टीवी के बाद अब टाइम्स नाउ नवभारत में कार्यरत हैं.

नीचे पढ़ें सुशांत के ट्वीट पर आए कुछ कमेंट..
संदीप सौरव-
दुर्भाग्य इस दौर का कि आप जैसे लोग भी ख़ुद के पत्रकार होने की घोषणा करते रहते हैं. हालाँकि देखा जाये तो इसे ग़ैरक़ानूनी होना चाहिए था!

राजीव कुमार-
जरूर चलाएं पाठशाला नहीं तो अंधभक्त फिर से सरकार से सवाल करना शुरू कर देंगे. आप उन्हें हिंदू-मुस्लिम में उलझा कर रखें. इस पाठशाला की जरूरत मोदीजी को इलेक्शन तक है. प्लीज कंटीन्यू इट.

सुयश जैन-
आप तो ईमानदारी से पत्रकारिता करें आप किसी भी पार्टी के सपोर्टर हो सकते हो..बट जब स्क्रीन पर तो आप पब्लिक फिगर हो गए हो और सरकार की गलतियां बताना भी आपका काम है. उम्मीद करता हूं आप अच्छे पत्रकार बने न कि किसी पार्टी के दलाल.

आशीष सैनी –
अभी तो पार्टी शुरू हुई है। अब धीरे-धीरे चैनल इन्हें पाठशाला से भी TC दे‌ देगा. बुरे काम का बुरा नतीजा। जैसी करनी वैसी भरनी. गजबे है! खैर, वो आपके प्रिय ईमानदारी की मूरत वाले मित्र कैसे हैं जिसे आप चंडीगढ़ मेयर चुनावों में छाती पीट-पीटकर डिफेंड कर‌ रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन