Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

समाज सेविका की शिकायत पर पीसीआई और महिला आयोग ने आई नेक्स्ट पर शुरू की कार्यवाही

i-next-logo-n

आगरा। फ्रेन्ड्स कॉलोनी, न्यू शाहगंज निवासी प्रतिमा भार्गव ने आई नेक्स्ट में छपी एक ख़बर के खिलाफ भारतीय प्रेस परिषद(पीसीआई) और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। 9 अप्रैल 2014 को आई नेक्स्ट में ‘पत्नी को देख पति हुआ गायब’ हेडिंग से एक ख़बर छपी थी। प्रतिमा का कहना है कि आई नेक्स्ट में छपी ख़बर पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत थी और इसका उद्देश्य उनको बदनाम करना था।

प्रतिमा की शिकायत का संज्ञान लेते हुए भारतीय प्रेस परिषद ने सूचित किया है कि आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण, आगरा के संपादक को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी प्रतिमा की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

प्रतिमा का कहना है कि उक्त ख़बर में दीप्ती(बदला हुआ नाम) नामक महिला के माध्यम से उन पर कई आरोप लगाए गए थे। ख़बर छापने से पहले तथ्यों की जांच नहीं की गयी और जानबूझकर ख़बर में उनका और उनके पति का नाम दिया गया जिससे उनकी छवि खराब हुई।

PB 1PB 2

प्रतिमा ने इस संबंध में संपादक को लीगल नोटिस भी भेजा था लेकिन संस्थान द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया की गया।

मूल ख़बरः

आई नेक्स्ट की ख़बर से आहत आगरा की समाज सेविका ने संपादक को भेजा लीगल नोटिस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन