Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पाठशाला वाले एंकर को इस वरिष्ठ पत्रकार ने दिया गोली खाने का परमज्ञान!

टाइम्स नाउ नवभारत पर पाठशाला के एंकर सुशांत सिन्हा ने राहुल गांधी का 1 मिनट 12 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है. सुशांत ने लिखा, “देश के दुश्मनों के सामने कांपने का जज्बा तो पहली बार सुना है.”

दरअसल, मुंबई में एक रैली के दौरान राहुल गांधी सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक का किस्सा सुनाया था. राहुल के किस्से में युवक चाहता है कि वह बॉर्डर पर कड़कड़ाती ठंड में कांपे और दुश्मन की गोलियां खाए.

राहुल के इस बयान को सुशांत सिन्हा ने जिस मसखरे अंदाज में मोदी भक्ति में सराबोर होकर ट्वीट किया है उसका जवाब वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार ने बखूबी परमज्ञान दिया है.

पत्रकार प्रेम कुमार ने सुशांत सिन्हा के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि, “मैंने पूरी बाइट राहुल गांधी की सुनी। वे किस्सा बता रहे हैं जिसमें एक युवक सेना में भर्ती होने का जज्बा लेकर अपनी दशा राहुल गांधी के सामने सुनाता है.

युवक की इच्छा है कि कड़कड़ाती ठंड में सीमा पर वह कांपे, जरूरत पड़े तो गोली भी खाए. सुशांतजी ने डर से कांपने वाला अर्थ लेकर ट्वीट किया है.

वे चाहते तो गोली खाने का मतलब दवा वाली गोली खाना भी कह सकते थे. कसर बाकी रह गयी.

भाई SushantBSinha जी. बाइट सुनकर लिखा कीजिए. वरना राहुल गांधी पर नहीं आप पर हंसी आएगी, जैसे अभी आ रही है.”

देखें राहुल गांधी का वीडियो और सुशांत का लिखा ट्वीट..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन