Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दुनिया भर को किसिम किसिम के हेल्थ का पाठ पढ़ाने वाले सदगुरु की खोपड़ी खुल गई!

दुनिया भर को हिंदी और अंग्रेजी में किसिम किसिम का पाठ पढ़ाने वाले सदगुरू की खोपड़ी खुल गई है. वीडियो में सदगुरू के सिर पर पट्टी बंधी हुई है. एक्स पर 22 सेकंड का एक वीडियो अपलोड कर सदगुरू ने इस बात की जानकारी साझा की है.

पत्रकार रवि प्रकाश ने सदगुरू के वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा है, “ईश्वर SadhguruJV को शीघ्र स्वस्थ करें और वे हमें आशीर्वचन देते रहें। उन्हें ब्रेन में तकलीफ़ हुई, तो उन्होंने कारपोरेट अस्पताल का रूख किया। सर्जरी करायी। वैकल्पिक पद्धति नहीं अपनायी। एलोपैथ पर गए। क्योंकि, वे समझदार हैं। हमें भी ‘आस्था’ और ‘इलाज’ का फ़र्क़ समझने की ज़रूरत है।”

बता दें कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी की गई है.

बहरहाल, आप सदगुरू और उनका इलाज करने वाले डॉ विनीत सूरी को सुनिए क्या कुछ कह रहे हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन