Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के कालखंड में चाटुकार लोग सीधे भगवान तक पहुंच गए हैं!

सुरेश चिपलुनकर-

ये हैं अचंभित पात्रा, BJP के नेता और प्रवक्ता हैं.. यह उड़ीसा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं… यह 2019 में इसी सीट से चुनाव हार भी चुके हैं।

2017 में इन्होने कहा था कि मोदी जी देश के बाप हैं…
2022 में कहा था कि मोदीजी में भगवान् विष्णु के अंश हैं…
अब 2024 में इन्होंने कहा है कि स्वयं भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं..

यह मोदी जी की भक्ति में इतने लीन रहते हैं कि यह ये भी नहीं देखते हैं कि मोदी जी की तारीफ़ करने में यह किसका अपमान करते हैं।

इंदिरा के कालखंड में देवराज अर्स ने कहा था कि Indira is India and India is Indira… तब तक वो देश तक ही सीमित थे. परन्तु मोदी के कालखंड में जिस प्रकार से ये चाटुकार लोग सीधे भगवान् तक पहुँच गए हैं. उससे पता चलता है कि पार्टी में कितनी मानसिक गिरावट आ गयी है. और मोदी ने पूरी पार्टी और आरएसएस को लगभग बंधक बना लिया है… Disgusting.

अंततः नवीन पटनायक द्वारा लताड़े जाने के बाद, पात्रा को खेद व्यक्त करने और उपवास की नौटंकी करने की अक्ल आई है ताकि चुनावों में डैमेज कंट्रोल किया जा सके. लेकिन उड़ीसा की जनता के सामने इनकी चाटुकारिता की पोल तो खुल ही गयी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन