Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नौ का कोयला नब्बे में बेच रहे थे अडानी, पकड़े गए!

द्योगपति गौतम अडानी को लेकर अंग्रेजी अखबार फाइनेंसियल टाइम्स ने खुलासा किया है कि विदेश से सस्ते दाम में कोयला खरीदकर भारत में बिजली कंपनियों को कई गुना दाम में बेचा जा रहा था. जबकि यह कोयला भी बेहद घटिया किस्म का था. अडानी की इस कारगुजारी के बाद लोग भांति-भांति तरीके से उन पर शब्द खर्च कर रहे हैं. नीचे पढ़ें…

सबसे पहले यह खबर शेयर की राहुल गांधी ने. गांधी ने लिखा है कि, भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है. वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है.

क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे? 4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी.

रणविजय सिंह-
एक खबर है जिसे दबाना होगा. खबर है कि हमारे अडानी जी इंडोनेशिया से घटिया क्वालिटी का कोयला लाकर देश में महंगे दाम पर बेच रहे हैं. इससे उन्हें खूब मुनाफा हो रहा है.

लेकिन मामला सिर्फ इतना नहीं…इस कोयले से भयंकर प्रदुषण होता है और आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर साल करीब 22 लाख लोग वायु प्रदुषण से मरते हैं. अब कुछ देश द्रोही कह रहे हैं कि अडानी जी लोगों की जान से खेल रहे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं.

इन देशद्रोहियों को लोगों की जान की पड़ी है. इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है. हमें किसी भी हाल में इस खबर को दबाना होगा. मतलब ये खबर लोगों तक न पहुंचे ये हमारी जिम्मेदारी है. दोस्ती उन्होंने की है, निभानी हमको है.

मिलिंद खांडेकर-
फ़ाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक़ गौतम अदाणी की कंपनी ने दस साल पहले तमिलनाडु की बिजली कंपनी को दोयम दर्जे का कोयला बेचा. सौदा 6000 किलो कैलरी कोयला बेचने का था, लेकिन बेचा गया 3500 किलो कैलरी. ये कोयला इंडोनेशिया से $28/टन ख़रीदा और बेचा $91/टन. अदाणी ग्रुप ने ख़बर का खंडन किया है.

आदेश रावल-
एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, अडानी समूह ने सरकारी बिजली कम्पनियों को निम्न-श्रेणी का कोयला उच्च-श्रेणी के कोयले के रूप में बेचा।जिससे कम्पनी को काफ़ी मुनाफ़ा हुआ। इस प्रकिया से आम जनता को महँगी बिजली बिल का भुगतान करना पड़ा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन