Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कैंपस के बाद HT में पहली नौकरी पाने वाला ये लड़का विरोधी किस्म का पत्रकार लगता है!

तन गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां कंटेंट प्रोड्यूसर ट्रेनी (Digital) की पोस्ट दी गई है.

दरअसल, रतन गुप्ता का कैंपस से चयन हुआ है. आईआईएमसी से. दिल्ली निवासी रतन ने पत्रकारिता के कैरियर में कदम रखते हुए एक पोस्ट साझा की है, रतन गुप्ता ने पोस्ट में राजनीति और अवसरवादी जैसे शब्द लिखे हैं. इससे पहले दिल खोलकर अपनी बात कही है.

रतन ने लिखा है कि, “लंबी लंबी क्लासें, ढेरों असाइनमेंट और परिक्षाओं से गुजरते हुए पहले इंटर्नशिप और अब फाइनली एक नए संस्थान से नाम जुड़ गया है.

माने हिन्दुस्तान टाइम्स में कैंपस प्लेसमेंट हो गया है. इसके लिए आईआईएमसी, वहां पढ़ाने वाले सभी प्रोफेसर और मदद करने वाले स्टाफ का दिल से शुक्रिया.

शुक्रिया इसलिए भी कि आईआईएमसी ने गुप-चुप जीने वाले लड़के को बोलने-लिखने की हिम्मत दी. जिंदगी को देखने-समझने का बड़ा और रंग-बिरंगा चश्मा दिया, खासकर राजनीति को समझने का. ह्यूमर्स और प्यारे दोस्त दिए जो अवसरवादी तो बिल्कुल भी नहीं हैं. इसी के साथ आगे भी सीखते रहने के लिए नया प्लेटफॉर्म दिया.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन