Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

द ट्रिब्यून से रिटायर हो गए हेल्थ बीट के माहिर पत्रकार अरुण शर्मा

आशीष तिवारी-

ये अरुण हैं, अरुण शर्मा। 44 साल तक चंडीगढ़ The Tribune में मशीन, डेस्क और रिपोर्टिंग की सभी विधाओं में हाथ आजमाते हुए आज रिटायर हो गए। इंग्लिश ट्रिब्यून में अरुण को हेल्थ देखने की जिम्मेदारी मिली थी। हम लोगों ने एक साथ खूब काम और मस्ती की। मैं उम्र में बहुत छोटा था तो अरुण उसी तरह पेश आते थे। मुझे याद है अमूमन मीटिंग के बाद हम लोग सेक्टर 10 में एक कॉमन जगह मिलते और आगे की प्लानिंग बनाते।

अरुण चश्मा वश्मा लगाकर टिप टॉप बनकर डॉक्टर जैसे दिखते थे। अभी भी वैसे ही हैं, पीजीआई में अरुण को डॉक्टर बताकर कई बार हम लोगों ने खूब स्टोरीज की। जहां पर अमूमन पत्रकारों की एंट्री प्रतिबंधित होती थी वहां पर हम अरुण को डॉक्टर बता कर ICU और OT में ले जाते थे। फिर वहां की ढेरों एक्सक्लूसिव स्टोरीज करते थे। अंकल भी कहते, खबरों के लिए इतना फ्राड न किया कर तू, लेकिन जितने दिन अरुण और हमने साथ साथ काम किया खूब मौज मस्ती से किया।

अब का तो पता नहीं लेकिन उस दौर में ट्रिब्यून में कई बार अच्छी खबरें चल कर आती थीं। अंकल के पास भी ऐसी कई हेल्थ की खबरें चलकर आ जाती थी। फिर रोज रात को अंकल उन खबरों को चूरन कर दिया करते थे। चूरन मतलब सबको बांट दिया करते थे, उनके इसी चूरन करने वाले व्यवहार से कई बार हम और स्मृति शर्मा अपनी एक्सक्लूसिव खबरें भी अंकल से शेयर करने पर डरते थे।

क्योंकि अंकल वरिष्ठता के चलते किसी को नाराज नहीं करना चाहते थे। इनका उद्देश्य और ध्येय यही था कि..सब करो मिलकर करो (हमेशा नहीं)।

मुझे चंडीगढ़ से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली आए हुए 11 साल हो गए। अरुण का स्नेह लगातार बना हुआ है। मिलना जुलना उतना नहीं हो पाता लेकिन फोन पर अंकल का ज्ञान मिलता रहता है…लगातार…अरुण को नई पारी की बहुत सारी शुभकामनाएं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन